कार की टक्कर से दो छात्राएं घायल
सीकर. बेरीके नजदीक एक कार चालक ने स्कूल से लौट रही बच्चियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चियां घायल हो गईं। हादसा सोमवार शाम को बताया जा रहा है। बेरी निवासी विजेंद्र सिंह ने गुरुवार को रिपोर्ट दी है कि सोमवार शाम चार बजे उसकी भतीजी अनिशा और एक अन्य छात्रा स्कूल से घर रही थी। इसी दौरान एक कार ने दोनों बच्चियों को टक्कर मार दी।
चोरीका वारंटी गिरफ्तार: सीकर. दादियाक्षेत्र से दो साल पूर्व एक कैंपर गाड़ी चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी चोरी के आरोपी दासा की ढाणी निवासी राजेश को पुलिस ने दादिया बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया।