सीएम का पुतला जलाएंगे कांग्रेसी
सीकर. भाजपासरकार की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जाटिया बाजार में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाएगा। विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने बताया कि राज्य सरकार का यह पहला साल फ्लॉप रहा है। इस दौरान सरकार ने कोई नया काम नहीं किया। सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।