धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
सीकर.बाडलवासके एक युवक के साथ दिल्ली के कुछ युवकों ने व्यापार करने के नाम पर धोखाधड़ी की है। पुलिस के मुताबिक बाडलवास निवासी हरिसिंह ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर तीन निवासी प्रमोद शर्मा, प्रखर शर्मा और संगीता शर्मा ने मिलकर व्यापार करने के नाम पर उससे रुपए वसूल लिए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसड्राइवर के साथ की मारपीट
सीकर.शहरके नवलगढ़ बस स्टैण्ड पर कुछ युवकों ने निजी बस चालक के साथ मारपीट की और बस के कांच तोड़ दिए। पुलिस के मुताबिक झुंझुनूं के ककेड़ी छोटी निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दी है कि नरेंद्र बाजिया और सुभाष ने बुधवार शाम बस स्टैण्ड पर ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके साथ दोनों युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जनजातिछात्राओं को स्कूटी वितरण
सीकर.राज्यसरकार की बिखरी जनजाति कार्यक्रम योजना के तहत जनजाति की छात्राओं को निशुल्क स्कूटी के वितरण की योजना शुरू की गई। जिला परिषद कार्यवाहक सीईओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जनजाति की वो छात्राएं जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 में 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक वर्ष 2013-14 (मार्च, अप्रैल 2014) में प्राप्त किए हैं उनको नि:शुल्क स्कूटी का वितरण किया जाएगा।
बसोंकी निकासी व्यवस्था बदली
सीकर.रोडवेजआगार प्रबंधक हरफूल सिंह ओला ने गुरुवार से बस डिपो से गाड़ियों के प्रवेश निकासी व्यवस्था में बदला किया है। नई व्यवस्था के तहत रोडवेज बस डिपो के पहले गेट से परिसर में प्रवेश करेंगी। वहीं दूसरे गेट से बाहर आएंगी।
चौधरीचरण सिंह जयंती 23 को
सीकर.पूर्वप्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। तैयारियों को लेकर गुरुवार को चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान सीकर तैयारी समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट प्रतापसिंह चौहान ने की। बैठक में बीरबल सिंह पालड़ी, महेश जाखड़, सांवर मल मूंड, नेमीचंद्र कोलिड़ा, इंजीनियर भंवर सिंह, शहाबुद्दीन गौड़, बीरबल सरपंच, बसीर खां किरडोली, भंवर सिंह नेहरा, एडवोकेट पोकरमल, हनुमान परसवाल, लक्ष्मणसिंह नेहरा, सरदार सिंह कुड़ी, देवीसहाय, चेतनानंद, होशियार सिंह लांबा, धर्मपाल भास्कर, हरलाल सिंह थेथलिया को तहसीलवार तैयारियों की जिम्मेदा