जलने से बेटे-बेटी की मौत, मां झुलसी
नेछवा. गाड़ोदामें गुरुवार रात जलने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इनकी मां बुरी तरह झुलस गई। पुलिस मान रही है कि महिला ने खुद केरोसिन छिड़का है।
पुलिस का कहना है कि महिला के अलग-अलग बयानों से विरोधाभास की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को उसके दुबारा बयान लेने के बाद यह साफ हो पाएगा कि आखिर घटना की वजह क्या रही। बंशीधर बलाई मजदूरी का काम करता है। रात नौ बजे उसकी प|ी मनोज देवी (24) उसके दो बच्चे झुलस गए। परिजनों ने दोनों को नेछवा अस्पताल पहुंचाया। वहां तीन वर्षीय बेटी राशि एक साल के बेटे कृष की मौत हो गई। मनोज की हालात गंभीर होने पर उसे सीकर रैफर किया। यहां से उसे जयपुर भेज दिया गया। एसएचओ संजय पूनिया ने बताया कि पर्चा बयान में महिला का कहना है कि एक महिला घर में आई थी। इसके बाद क्या हुआ, कुछ नहीं पता नहीं है। इसलिए शुक्रवार सुबह परिजनों महिला के अलग-अलग बयान लेकर जानेंगे कि आखिर घटना के पीछे क्या कहानी है।
अस्पताल में भर्ती महिला।
> महिला ने बयान से सस्पेंस का बढ़ा रहा है कि घर में एक महिला आई थी। इसके बाद कुछ याद नहीं है। आखिर यह कैसे संभव है कि दो बच्चों की मौत हो जाए और यह नहीं बता पाए कि घटना क्यों और कैसे हुई?
> क्या परिवार के लोग कुछ छुपा रहे हैं? पति-प|ी में अनबन की बात भी सामने रही है।
> पक्का मकान है। केरोसिन की बदबू भी रही थी। घटनास्थल की परिस्थिति महिला द्वारा खुद अाग लगाने की तरफ इशारा कर रही हैं।
> लोगों ने पुलिस को बताया कि कमरा बंद था। महिला के चिल्लाने पर तीनों का बाहर निकाला। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि बाहर से महिला आने का क्या मामला है?