पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई : बेटियाें के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग जरूरी

सीबीएसई : बेटियाें के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसई : बेटियाें के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग जरूरी

सीकर.सीबीएसईस्कूलों में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग अनिवार्य करने जा रहा है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है और स्कूलों को जल्द ही गाइडलाइंस जारी करेगा। इस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग में मार्शल आर्ट पर खासा फोकस किया जाएगा। स्कूलों की जिम्मेदारी होगी कि नौवीं-10वीं कक्षा की छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग जरूर मिले। यह ट्रेनिंग फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन के तहत होगी। हालांकि स्कूलों में फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन का सब्जेक्ट पहले से है, मगर अब इसे पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर बनाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से स्कूलों में स्पोर्ट्स एजुकेशन और सिविल डिफेंस को भी शामिल कर स्टूडेंट्स को ट्रेंड किया जाएगा। ताकि किसी आपदा की स्थिति में लोगों की भी मदद कर सकें।