- Hindi News
- दिन का पारा 36.5 डिग्री पहुंचा, गर्मी बढ़ी
दिन का पारा 36.5 डिग्री पहुंचा, गर्मी बढ़ी
दिन का पारा 36.5 डिग्री पहुंचा, गर्मी बढ़ी
सीकर.शेखावाटीमें गुरुवार को भी तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रही। नमी बढ़ने से रात का तापमान साढ़े चार डिग्री कम हो गया। वहीं तेज धूप एवं हवाओं का दबाव कम होने से दिन के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी रही। चूरू में गुरुवार को अधिकतम 36.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम 35.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।
हार्डकॉपी जमा नहीं कराई तो रद्द होंगे आवेदन
सीकर.अभ्यर्थीद्वारा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फाॅर्म भरने के बाद संबंधित संस्था को उसकी हार्ड कॉपी पांच दिन के अंदर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में जमा करानी होगी। अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए बीपीएल, विधवा या उसकी संतान, तलाकशुदा या उसकी संतान या विशेष योग्यजन कैटेगरी वालों के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।