सड़क पर रखा सामान जब्त करेगी परिषद
सीकर | नगरपरिषदअतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगी, लेकिन इसकी तारीख तय नहीं की गई है। अभियान से पहले टीम व्यापारियों से समझाइश का प्रयास कर रही है। परिषद की ओर से सूचना दी गई है कि व्यापारी सामान दुकानों के बाहर नहीं रखें। ऐसा सामान जब्त किया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। एक बार सामान जब्त करने के बाद उसे नहीं छोड़ा जाएगा।