खड़े ट्रक से टायर चुराकर ले गए
सीकर| पिपरालीमें पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में से चोर तीन टायर चुराकर ले गए। सोमवार को ट्रक मालिक ने दादिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पिपराली निवासी ताराचंद कुमावत का ट्रक गांव में पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा था। रविवार रात करीब 12 बजे बाद पंप के कर्मचारियों के सो जाने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर जैक की मदद से एक स्टेपनी सहित तीन टायर खोल कर ले गए।