पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘व्यवस्थाओं में खामी बर्दाश्त नहीं होगी’

‘व्यवस्थाओं में खामी बर्दाश्त नहीं होगी’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| कलेक्टरएलएन सोनी ने विभागीय अधिकारियों को कहा व्यवस्थाओं में खामी रही तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे सोमवार को समीक्षा बैठक में बिजली, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य विभागीय अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर विकास न्यास को शहर के मुख्य रास्तों पर वेलकम द्वार लगाने, विभागीय अधिकारियों को संपर्क एवं सुगम पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने, सफाई समिति को सक्रियता से कार्य करने, सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों में सफाई के लिए कचरा पात्र रखे जाने, तबेला बाजार में महिला यूरिनल बनाने, कलेक्ट्रेट की चार दीवारी का रंग-रोगन आदि के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। राजकीय स्कूलों में शौचालय, बिजली टेलीफोन कनेक्शन की सूची तैयार कर भिजवाने को कहा। एसके अस्पताल में सफाई व्यवस्था तथा स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए एएनएम से डोर टू डोर सर्वे कराने के लिए कहा। इस दौरान कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर ने दिए बिजली, स्वास्थ्य पेयजल व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश