शिविर में दी योजनाओं की जानकारी
सीकर| एसकेकॉलेज में रासेयो के कार्यक्रम अधिकारियों का दो दिवसीय संभागश: सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. एसआर ईसरान मुख्य वक्ता जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. जीएल राठी ने अनुशासित जीवन स्वास्थ्य विषय पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर समन्वयक डॉ. सम्पति चौमाल, डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. सरोज बुगालिया, डॉ. नरेंद्र, डॉ. एससी शुक्ला आदि मौजूद रहे।