महिला से छीन ले गए मादलिया
सीकर| फकीरपुराके ढाणी काजलान में एक महिला से कुछ बदमाश मारपीट कर मादलिया छीनकर ले गए। महिला ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक काजलान ढाणी निवासी मलकु देवी ने रिपोर्ट दी है कि दोपहर को मुकेश और मोहनलाल ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों बदमाशों ने महिला का मादलिया छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।