पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रुसेला नियंत्रण के लिए किया जाएगा जागरूक

ब्रुसेला नियंत्रण के लिए किया जाएगा जागरूक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| पशुओंके दूध में मिले जान लेवा बीमारी ब्रुसेला रोग के वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पशुपालन विभाग जनप्रतिनिधियों की मदद लेने की तैयारी कर रहा है। बीमारी पर नियंत्रण के लिए विभाग प्रदेशभर में जिला ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधि जागरूकता कार्यक्रम करेगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर रोग से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।

सीकर के कई गांवों में जनवरी में पशुपालन विभाग की ओर से दूध के नमूनों की जांच में पशुओं से मनुष्य में होने वाले ब्रुसेला रोग के वायरस मिले थे। 16 को बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में शिविर में जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण किया जाएगा। संयुक्त निदेशक डाॅ. जेपी यादव के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 12 से 4 बजे तक चलेगा। जिसमें जिला परिषद प्रमुख, सदस्यों सहित जिलास्तरीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। दूसरे चरण में 18 19 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर शिविर लगेगा।