पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन 42 रोगियों की आंखों के ऑपरेशन

पहले दिन 42 रोगियों की आंखों के ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. लायंसक्लब सीकर, अंधता निवारण समिति सीकर श्री चांदमल अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट डूराटेक्स सिल्क मिल्स मुंबई के सहयोग से जिले में शनिवार को दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर शुरू हुआ। पहले दिन श्री श्याम धर्मशाला खूड़ में लगे शिविर में 223 की जांच इलाज किया। सीएचसी पिपराली में 42 रोगियों को मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण किए। संयोजक पतीश पंजाबी वॉइस प्रेसीडेंट सीए राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि जयपुर के विशेषज्ञ डाॅ. अविनाश पुरोहित की टीम सेवाएं दे रही है। रविवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक दीवानजी की धर्मशाला जाट बाजार में शिविर लगेगा। पिपराली में मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण किए जाएंगे।