पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेक टीम ने ग्रामीण कॉलेज का किया निरीक्षण

नेक टीम ने ग्रामीण कॉलेज का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. राष्ट्रीयमूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बेंगलुरु की टीम ने सीकर के शिवसिंहपुरा ग्रामीण महिला कॉलेज का निरीक्षण किया। नेक की टीम ने कॉलेज के निरीक्षण के साथ ही उसके प्रबंधन और शैक्षणिक गुणवत्ता को देखते हुए बी ग्रेड भी दी। तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान कर्नाटक स्टेट महिला विश्वविद्यालय बीजापुर की उप कुलपति एवं टीम की चेयरपर्सन डॉ. मीना आर चंद्रावरकर सहित तीन सदस्य उपस्थित थे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीएल शर्मा ने बताया कि नेक की टीम में जालंधर कॉलेज प्राचार्य एवं कॉर्डिनेटर डॉ. रेखा कालिया और शिलांग विवि के एएससी निदेशक प्रो. राकेश मोहन शामिल थे।

एनटीटीभर्ती परीक्षा कराने की मांग

सीकर.राजस्थानराज्य पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघर्ष समिति सीकर की ओर से सीएम के नाम विधायक रतन जलधारी को ज्ञापन देकर एनटीटी भर्ती परीक्षा कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि जनवरी माह में 1148 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन होना था। लेकिन अभी तक नहीं हुआ। जिसकी वजह से बेरोजगार युवाओं को परेशानी हो रही है।