- Hindi News
- कौशल प्रशिक्षण से संवारें, युवा अपना कॅरियर: वर्मा
कौशल प्रशिक्षण से संवारें, युवा अपना कॅरियर: वर्मा
कौशल प्रशिक्षण से संवारें, युवा अपना कॅरियर: वर्मा
सीकर.राजस्थानकौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से बुधवार को एलएलवी संस्थान खूड में जिले का प्रथम एवं प्रदेश का दूसरे कौशल विकास केंद्र शुरु किया गया। उद्घाटन धोद विधायक गोवर्धन लाल वर्मा ने किया गया। इस मौके पर वर्मा ने कहा कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर बेरोजगार युवाओं को कॅरियर संवारने का मौका मिलेगा। प्रबंध निदेशक, आरएसएलडीसी गौरव गोयल ने परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में प्रदेश के एक लाख ग्रामीण युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। उनमें 34000 महिलाएं होंगी। प्रशिक्षण पर 398 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ट्रेनिंग में न्यूनतम 75 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कई प्रशिक्षण दिए जाएंगे। कलेक्टर एसएस सोहता ने युवाओं का कम से कम दो ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। प्रबन्धक आरएसएलडीसी नवीन शर्मा ने बताया कि सीकर केन्द्र में कुल 280 ग्रामीण युवा सुरक्षाकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। जिनमें 70 महिलाएं भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।