पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के नाम पर अवैध संबंध बनाए

शादी के नाम पर अवैध संबंध बनाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. दादियाथाने में एक युवती ने शादी के नाम पर उसके साथ अवैध संबंध बनाने मारपीट कर उसके जेवरात छीन लेने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक चितावा थाने के चावंडिया गांव की महिला ने जरिए इस्तगासे मुकदमा दर्ज कराया है कि कुड़ली का भानाराम पुत्र मोहनराम ने उसके साथ शादी के नाम पर अवैध संबंध बनाए और मारपीट कर उसके सारे जेवरात छीन लिए। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

व्यापारियोंने की दुकानें आवंटित कराने की मांग

सीकर.सीकरकृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने बुधवार को मंडी सचिव का ज्ञापन देकर दुकानें आवंटन कराने की मांग की। ज्ञापन मंडी समिति के मनोनीत सदस्य नेमीचंद फल-सब्जी व्यापार संघ अध्यक्ष मदन लाल सैनी की अगुवाई में दिया गया। जिसमें मंडी में प्रस्तावित दुकानों का आवंटन कराने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा मंडी में एक साल पहले दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके बावजूद मंडी समिति व्यापारियों को दुकानों का आवंटन नहीं कर रही है। इस वजह से व्यापारियों को नई डीएलसी दर लागू होने के बाद काफी नुकसान होगा।