पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से सफाई अभियान शुरू होगा

आज से सफाई अभियान शुरू होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. नवरात्रपर स्वच्छ भारत सप्ताह का आगाज होगा। शहर में सफाई अभियान की शुरुआत होगी। जिसमें जुटेंगे अफसर, जनप्रतिनिधि, एनजीओ और आम लोग। नगर परिषद ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को सुबह सात बजे जाटिया बाजार से अभियान शुरू होगा। सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रतनलाल जलधारी, सभापति राजेश्वरी सैनी, एडीएम भरतलाल मीना आयुक्त राजेंद्र जोशी सहित कई अधिकारी एनजीओ के पदाधिकारी हाथों में झाड़ू लिए अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान का मकसद लोगों को इस जिम्मेदारी का अहसास करना है कि शहर की आबोहवा को स्वच्छ और साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ नगर परिषद की नहीं है, हम सभी की है।

आजइन सड़कों पर होगी सफाई: गुरुवारको अभियान के तहत जाटिया बाजार, स्टेशन रोड, सिल्वर जुबली रोड, नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड जयपुर रोड पर सफाई की जाएगी। परिषद ने इसके लिए पांच टीमें बनाई हैं। जिसमें 172 सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं।