छात्राएं सम्मानित
दांतारामगढ़ | भारतीशिक्षण संस्थान उमावि में ब्लाॅक स्तरीय पुरस्कार समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ तहसीलदार सरदार सिंह गिल ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह थे। अध्यक्षता सीकर नगर परिषद के सभापति जीवण खां ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नेमीचंद्र सैनी, पूर्व डीईओ नोपाराम वर्मा जगदीश धायल थे। संस्था प्रधान जगदीश प्रसाद सांखला चेयरमैन देवेंद्र भींचर ने आभार व्यक्त किया। 686 छात्राओं सम्मानित किया। संचालन निदेशक मुकेश भींचर ने किया। आयोजक संस्थान की भी 23 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार मिला।