पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेपा कीट से बाइक सवारों को हुई परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेपा कीट से बाइक सवारों को हुई परेशानी

सीकर | अचानकबदलते मौसम के बीच शनिवार को चेपा कीट ने परेशान किया। इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई। वाहन चलाते समय अचानक कीट आंखों में घुस गया। बचाव के लिए लोगों ने हेलमेट चश्मा पहना। नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. संजीव राहर ने बताया कि चेपा कीट के आंखों में गिरने से आंखें लाल हो जाती है। जलन दर्द महसूस होता हैं। कई बार आंखों को रगड़ने पर पलकों में सूजन, रक्त कोर्निया में घाव, पानी आना, मिट्टी के कण खटकने जैसा अहसास होता हैं। चेपा कीट का असर होली तक रहता है। ऐसे में बचाव करना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...