खाटूश्यामजी में गोशालाओं का जिलास्तरीय सम्मेलन
खाटूश्यामजी | लालामांगीराम धर्मशाला में शनिवार को जिला गोशाला विकास एवं संवर्धन समिति सीकर द्वारा जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह रैवासा अग्रपीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज के सानिध्य में हुआ।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक मंदी से गुजर रही गोशालाओं को सरकारी अनुदान दिया जाए। कार्यक्रम में जिला समिति अध्यक्ष पवन मोदी, आयोजक, राजस्थान गोसेवा समिति के संगठन मंत्री रामचंद्र नेहरा, जिला समिति के संरक्षक पन्नालाल सारड़ा दौलतराम गोयल, ताराचंद कोठारी, जिला क्रूरता निवारण समिति अध्यक्ष क्रांति पंसारी, जीव जंतु कल्याण बोर्ड चैन्नई के सदस्य रवि शंकर पुजारी सालासर ने गोशालाओं की समस्याओं पर विचार रखे। राजस्थान पशुपालन विभाग निदेशक डॉ. अजय गुप्ता अतिरिक्त निदेशक पशुपालन भवानी सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में जिले के 165 गोशाला संचालकों ने भाग लिया।
खाटूश्यामजी. गोशालाओं के जिलास्तरीय सम्मेलन में मौजूद अतिथि।