तहसीलदार पर फर्जी लॉग बुक का मुकदमा
सीकर | तहसीलदारमंगलचंद सैनी और उनके ड्राइवर के खिलाफ फर्जी लॉग बुक तैयार कर तेल से संबंधित गलत जानकारी भरने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार दासा की ढाणी के राजेन्द्र सिंह पुत्र भूराराम जाट ने सीकर तहसीलदार मंगलचंद सैनी और उनके ड्राइवर के खिलाफ फर्जी लॉग बुक तैयार कर गलत एंट्रियां भरने का इस्तगासा दायर कर मामला दर्ज करवाया है। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।