ट्रैफिककर्मी पर बाइक सवारों से पैसे वसूलने का आरोप
जाटबाजार में शुक्रवार सुबह यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल होमगार्ड जवान के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। आरोप था कि कांस्टेबल होमगार्ड बाइक सवारों से पैसे ऐंठ रहे थे। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल शराब के नशे में धुत था। टीआई के मौके पर पहुंचे से पहले ही कांस्टेबल होमगार्ड का जवान वहां से भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस का जवान बृजमोहन मीणा होमगार्ड नेमीचंद तैनात थे। ये लोग यहां बाइक सवारों को रुकवाकर पैसे ऐंठ रहे थे। एक बाइक सवार से चार सौ रुपए लिए तो उनकी व्यापारियों ने फोटो भी ले ली। इसके बाद उनसे पूछा तो बदतमीजी करने लगे। इसकी सूचना टीआई को दी गई। टीआई मौके पर पहुंचे तो दोनों जवान वहां नहीं मिले। मामले में टीआई जगदीश यादव का कहना है कि उनको सिपाही मौके पर नहीं मिला। इस वजह से उसका मेडिकल नहीं करवा पाए। उसकी गैर हाजिरी डाल दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है। वापस ड्यूटी पर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जाट बाजार इलाके में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा रुपए वसूलने को लेकर काफी देर तक विवाद हुआ।