बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाया
शहरमें नवलगढ़ रोड शिवसिंहपुरा स्थित गांधीनगर कॉलोनी में शुक्रवार रात बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। विजिलेंस के एक्सईएन दो कर्मचारी पास के छप्पर में छिप गए। इस दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हुई और वीसीआर के कागजात छीन लिए गए। करीब डेढ़ घंटे बाद इनको पुलिस ने छुड़ाया। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस इनसे पूछताछ करती रही।
जानकारी के मुताबिक बिजली निगम विजिलेंस के एक्सईन बीएल जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम शिवसिंहपुरा इलाके की गांधीनगर कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने गई थी। टीम में बिजली थाने के कांस्टेबल सहित छह लोग शामिल थे। यहां पर इंद्रजीत सिंह ने अपने घर के बाहर खंभे पर तार डाल रखा था। बिजली निगम की टीम ने मौके की फोटो खींची, लेकिन इसी दौरान इंद्रजीत वहां गया। उसने बिजली निगम की जीप की चाबी निकाल ली। इसके बाद विमला सरिता सहित कुछ लोग वहां पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया।
एक्सईएन दो कर्मचारी पास के एक छप्पर में छिप गए। तीन कर्मचारियों को ये लोग सामने स्थित जगदीश के घर में ले गए और बंधक बना लिया। एक्सईएन कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डीएसपी सेठाराम बंजारा तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। बाद में पुलिस ने निगम कर्मचारियों को मुक्त करवाया। देर रात तक इस मामले में जगदीशप्रसाद, इंद्रजीत सिंह, विमला, मुनेश सरिता को हिरासत में लिया गया। दादिया पुलिस को मामले की जांच सौंपी गई है।
सभी फोटो : मनोज राठौड़
आरोपी मकान के अंदर से पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे तो पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुसे और आरोपियों को पकड़ा।
एक्सईएन ने छिपकर खुद को बचाया।