प्रवेश पत्र के साथ रंगीन फोटो ले जाएं, एक मिनट की देरी तो बाहर
पटवारभर्ती परीक्षा शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। जिले के 127 केंद्रों पर 39752 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को उपस्थिति पत्र में रंगीन फोटो भी लगाना होगा।
प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, स्वयं का रंगीन फोटो, फोटोयुक्त आईडी दिखाने होंगे। 28 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर जैमर भी होंगे। नकल रोकने के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। निर्धारित ड्रेस कोड में ही परीक्षा देनी होगी।
आजदो स्पेशल ट्रेन | परीक्षामें अभ्यर्थियों के लिए दो अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे के अनुसार सुबह 4.45 बजे स्पेशल ट्रेन जयपुर से रवाना होकर 8.40 बजे सीकर पहुंचेगी। शाम 6.20 बजे जयपुर रवाना होगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन रात 8.55 बजे ट्रेन सीकर से जयपुर के लिए रवाना होगी। इसके अलावा रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर सहित अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसें रवाना की गई।
{परीक्षा में किस समय पहुंचना होगा?
परीक्षादोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। बोर्ड ने कहा कि अगर अभ्यर्थी एक मिनट भी देरी से पहुंचा तो परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए आधे घंटे पहले ही पहुंच जाएं।
{क्याड्रेस कोड निर्धारित है? अगर पालना नहीं की तो क्या होगा?
अभ्यर्थीसादे कपड़ों में जाएं। सूट, टाई, मफलर, जैकेट, कोट, ब्लेजर, जरकिन, शॉल पहनकर नहीं आएं। शर्ट और बिना जेब की जर्सी, स्वेटर पहनकर आएं। बड़े बटन भी नहीं हों। शर्ट में बैज नहीं हों। महिला अभ्यर्थी बालों में रबर बैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर आए। महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर सकेंगी। हालांकि पुरुष अभ्यर्थी अंगूठी, चेन आदि पहनकर नहीं पाएंगे।
{जूते-मौजेपहनकर जा सकता हूं?
हां,लेकिन केंद्र में जूते, मौजे आदि की भी तलाशी ली जाएगी।
{क्यानहीं ले जा सकते हैं?
बैग,पर्स, कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, पेजर, सेल्युलर, ब्लू टूथ, घड़ी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जाए जा सकेंगे।
{अगरब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला तो क्या होगा?
किसीभी परीक्षा में शामिल होने पर पांच साल के लिए रोक लगेगी। आपराधिक मामला भी दर्ज होगा।
{यदिमैं बस रेल की छतों पर बैठकर आया तो क्या कार्रवाई होगी?
बसोंया रेल की छतों पर बैठने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान फोटोग्राफी से होगी और इसमें चिह्नित होने पर उनके खिलाफ रद्दीकरण कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने कलेक्टर को फोटोग्राफी के निर्देश जारी कर दिए हैं।
{अगरमुझे कटा-फटा पेपर मिले तो मुझे क्या करना चाहिए?
प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर उत्तर पुस्तिका का कोई भाग कटा-फटा हुआ, पृष्ठ कम होने या पूर्ण रूप से मुद्रित नहीं है तो वीक्षक को बताए। वीक्षक उसी सीरीज का प्रश्न पत्र और ओएमआर आंसर शीट दोनों को सील्ड लिफाफे से बदलकर देगा। इसके लिए परीक्षार्थी को पहले की पेपर की जांच करनी होगी।