विकेंद्रीकरण यात्रा से करेंगे जागरूक
सीकर | राजीवगांधी पंचायती राज संगठन ने पंचायती राज से जुड़े जन प्रतिनिधियों को जागरूक करने पंचायतों को अधिकार दिलाने के लिए जिले में विकेंद्रीकरण यात्रा शुरू की है। इस यात्रा में जिले भर में पंचायती राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया जाएगा।
संगठन के जिला समन्वयक कांग्रेस के प्रदेश सचिव आरसी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सरकार ने 73वें 74वें संविधान संशोधन से पंचायतों नगरीय निकायों को संवैधानिक अधिकार दिए थे। ये अधिकार आज भी पंचायतों में पूरी तरह से लागू नहीं हुए हैं। पंचायतों और स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधियों को संगठन राजनीतिक संस्थाओं में बराबर अवसर मिले। इसके लिए ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का गठन किया है। सीकर जिले में संगठन ने यह अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत संगठन के पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों से गांव गांव जाकर संवाद करेंगे। उनको पंचायती राज से जुड़ी 29 नगर निकाय से जुड़ी 11 शक्तियों के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर पंचायती राज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सरकार से यह मांग की जाएगी कि पंचायतों सभी शक्तियां दी जाए। इसके लिए बजट भी सीधे पंचायतों को दिया जाए। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह, पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, कुलदीप रणवां, धर्मेंद्र गठाला, नरेंद्र छब्बरवाल, वेदप्रकाश राय, राजेश खाखल मौजूद रहे।