पैरा मेडिकल संस्थानों का निरीक्षण
सीकर | चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर से आई टीम ने सोमवार को शहर के दो पैरा मेडिकल संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने दोनों संस्थानों की लैब, लाइब्रेरी, क्लासरूम और हॉस्टल जांचे। सीएमएचओ डॉ. एसएस अग्रवाल ने बताया कि विशिष्ट शासन सचिव नवीन जैन के निर्देश पर जयपुर से सोमवार को पैरा मेडिकल संस्थानों का औचक निरीक्षण टीम पहुंचे। टीम में शामिल डॉ. गर्ग और उनकी टीम ने दोनों संस्थानों की व्यवस्थाएं परखी।