पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • छह महकमों का निरीक्षण, 126 कर्मचारी नहीं मिले, नोटिस देंगे

छह महकमों का निरीक्षण, 126 कर्मचारी नहीं मिले, नोटिस देंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएलएन सोनी ने सोमवार को छह के जिला स्तरीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया। निरीक्षण में 126 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। ऑफिसों की व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं मिली। फाइल बिखरी हुई थी। गंदगी के ढेर लगे मिले। टेबलों पर गुटकों के पाउच बिखरे थे। सुपरविजन में लापरवाही बरतने पर जिला स्तरीय अधिकारियों और ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी होंगे।

कलेक्टर एलएन सोनी सुबह 9.45 बजे कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां 34 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। कार्यालय में फाइलें बिखरी मिली। गंदगी के ढेर लगे मिले। टेबलों पर गुटका पाउच बिखरे हुए थे। मूवमेंट और स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं मिला। इसके बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. एसएस अग्रवाल से फोन पर गैर हाजिरी की वजह जानी। सीएमएचओ ने फील्ड में होना बताया। कलेक्टर ने सीएमएचओ से फील्ड में होने के लिए बतौर सबूत वाट्स एप पर फोटो मंगवाए। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर में गैर हाजिर कर्मचारियों के क्रॉस लगाकर साथ ले गए। सीएमएचओ को सुपरविजन में लापरवाही और गैर हाजिर कर्मचारियों को नाेटिस जारी किए है।

पीडब्ल्यूडी : 54 में से 40 कर्मचारी नहीं थे ऑफिस में

एडीएमपीडब्ल्यूडी ऑफिस गए तो वहां 54 कर्मचारी में से 40 गैर हाजिर थे। अधीक्षण अभियंता समेत सभी अफसर नहीं थे। नौ कर्मचारियों में छह अनुपस्थित थे। सानिवि अधिशाषी अभियंता (गुण नियंत्रण) कार्यालय में कर्मचारी नहीं थे। सानिवि अधिशाषी अभियंता कार्यालय में 18 में से 11, धोद के अभियंता कार्यालय में 12 में से 10, सीकर के सहायक अभियंता कार्यालय में पांच में से तीन अनुपस्थित मिले।

जलदायऑफिस : ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे 36 कर्मचारी

एसडीएमरामानंद शर्मा ने जलदाय विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां 67 में से 36 कार्मिक गायब थे। जूनियर केमिस्ट पीएचईडी लैब में 5 में से एक, एईएन रेवेन्यू डिवीजन में 18 में से 13, एसई कार्यालय में चार में से एक, एईएन शहर सीकर में 21 में से 9, एक्सईएन ऑफिस में 19 में से 12 कार्मिक गैर हाजिर मिले। सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों को नोटिस जारी किए है।

खनन,प्रदूषण और हाउसिंग बोर्ड में भी नहीं था स्टाफ

धोदएसडीएम भावना गर्ग ने खनन, प्रदूषण नियंत्रण एवं हाऊसिंग बोर्ड कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां 28 में से 16 कार्मिक गैर हाजिर मिले। माईनिंग विभाग में 14 में से 10, प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में 8 में से 3 तथा हाऊसिंग बोर्ड में 28 में से 16 कार्मिक गैर हाजिर मिले। सभी अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर का कहना है कि अभियान लगातार चलेगा।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट की दवाइयों को बाहर ले जाते हुए।

सीएमएचओ ऑफिस में कम्प्यूटरों पर जमी धूल।

सीएमएचओ ऑफिस में निरीक्षण के दौरान फटकार लगाई।

खबरें और भी हैं...