नींबू-किन्नू को बचाने के लिए डाइमिथोएट का छिड़काव करें
}किन्नू नींबूके पत्तों को कीड़े चट कर रहे हैं, किन्नू के फल फट रहे हैं।
साहब सिंह मीणा, हिंडौन, करौली
डाइमिथोएटएक एमएल प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। फल फटने बचाव के लिए बोरेक्स चार ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें और किन्नू में सिंचाई नियमित रूप से की जाए तथा पेड़ों में सूक्ष्म पौषक तत्व डालें।
}एकबीघामें गाजर है लेकिन गाजर में रंग नहीं रहा है।
अशोक सैनी, राधाकिशनपुरा, सीकर
गाजरका कलर उसकी किस्म पर निर्भर करता है। गहरे रंग की गाजर के लिए पूषा केसर नैनपिस किस्म का बीज बोएं।
}गेहूंकीफसल डेढ़ माह की हो गई है। फसल बढ़ नहीं रही और पीली पड़ रही है।
संजय यादव तिजारा, अलवर
नत्रजनकी कमी में पूरा पौधा ही पीला पड़ जाता है, इसके लिए 60 किलो नत्रजन छिड़क कर सिंचाई करें। यदि उपर-उपर के पत्ते पीले पड़ रहे हों तो 0.5 प्रतिशत जिंक सल्फेट का घोल बनाकर छिड़काव करें।
}जैतूनकेपौधे कहां से मिलेंगे और कब लगाएं।
वीरेन्द्र कलसांडा, भरतपुर
जैतूनके पौधे जयपुर के बस्सी तहसील स्थित ढंढ़ फार्म हाउस से मिलेंगे। पौधे जुलाई, अगस्त में बारिश के मौसम में लगाएं। कृषि विभाग एक है. पर 48 हजार रुपए का अनुदान देगा।