खेलकूद सप्ताह का आगाज
सीकर | जयपुररोड स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभागों की स्पोटर्स मीट का आगाज चेयरमेन इंजी. रणजीत सिंह, निदेशक डा. केके व्यास, डीन डा. सैयद अब्दाहीर एवं रजिस्ट्रार प्रकाश भाकर ने किया। भाकर ने जीवन में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। संयोजक सुरजीत कुमार ने खेलकूद सप्ताह के कार्यक्रम की जानकारी दी। सप्ताह में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज , रस्सा कस्सी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। सप्ताह के प्रथम चरण में जिला स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।