जब्त वाहनों को नीलाम करेगा विभाग
सीकर | बकायावसूली के लिए बार-बार नोटिस के बावजूद पैसा जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त होने लगा है। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को नीलाम करने जा रहा है, जिनमें लंबे समय से टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग के अनुसार बकाया टैक्स वसूली के लिए तीन बस और दो अन्य छोटे वाहनों को 10 फरवरी को नीलाम किया जाएगा। इन वाहनों में करीब 16 लाख रुपए का टैक्स बाकी है।