निष्पक्ष की जांच की मांग, ज्ञापन सौंपा
सीकर | अजीतपुरामें विवाहिता की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग लेकर पीहर पक्ष ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा। घाना निवासी भींवाराम पुत्र कानाराम ने ज्ञापन बताया कि बेटी बनारसी को शादी के बाद पति बलबीर और सास ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे एकबार घर से भी निकाल दिया। तीस जनवरी को उसकी हत्या कर दी। मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पति बलबीर को तो गिरफ्तार कर लिया,लेकिन सास ससुर को बचाने में लगी है। लिहाजा पूरे मामले की दूसरे अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।