रास्ते से बिजली पोल हटाने की मांग
सीकर. वार्ड44 के लोगों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर रास्ते में लगा हुआ बिजली पोल हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि बिजली पोल बीच रास्ते में लगा है तथा तार ढीले होने की वजह से आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं हर समय यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ज्ञापन देने वालों में चौधरी रुघाराम मील, हरी राम मील, नेमीचंद कुमावत, मनोज कुमावत, महावीर प्रसाद जांगिड़, मदनलाल महला, शुभकरण जांगिड़ आदि शामिल थे।