गोद ली गई छह बेटियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की
जिलारी लाडली कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर एलएन सोनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समिति की ओर से गोद ली गई जिले की छह लाडली बेटियों को शैक्षणिक सामग्री, स्कूल यूनिफॉर्म सहयोग राशि का चैक प्रदान किया।
सोनी ने बेटियों से उनकी पढाई के बारे में बात की और कहा कि वे स्कूल टाइम के अलावा भी पढाई करें ताकि वे पढ-लिखकर देश समाज के निर्माण में अपना बेहतरीन योगदान दे सकें। समिति के सचिव राकेश लाटा ने बताया कि गोद ली गई छह बालिकाओं राजू सैनी, निशा तिवाड़ी, चंपा कुमारी, हरकोरी रणवां, प्रियंका वर्मा बुलबुल सेन को यह सहयोग राशि सामग्री भेंट की गई है। फिलहाल बालिकाओं को उनकी स्कूल फीस, शैक्षणिक सामग्री, ड्रेस, जरूरी होने पर हॉस्टल फीस तथा सामान्य खर्च के लिए 500 रुपए मासिक का सहयोग दिया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम प्रकाश चंद्र चौधरी, सीईओ कैलाश नारायण मीना, एसडीएम रामानंद शर्मा भावना गर्ग, खेल अधिकारी उदयभान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खीचड़ नवल सिंह राठौड़, इंदिरा शर्मा आदि मौजूद थे।