पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैठक में विभिन्न मुद्‌दों पर हुई चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत उपशाखा पिपराली सीकर पदाधिकारियों ने सोमवार को अध्यक्ष मामराज काजला की अध्यक्षता में बीईईओ के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने महीने की प्रथम तारीख को अकाउंट में वेतन भेजने, टीएस मेडिकल प्रकरणों का निस्तारण करने सहित मुद्दों पर चर्चा की गई। बीईईओ पिपराली ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में विनोद कुमार पूनियां, जगमाल सिंह, एबीईईओ मामराज काजला, बनवारी लाल डोरवाल, इंद्रपाल सिंह फगेडिया, दिनेश कुमार, हरलाल सिंह, रणजीत सिंह ख्यालिया, लक्ष्मण सिंह, अरविंद भूकर, मंजू जांगिड़, राजकुमार महण आदि शिक्षक शामिल हुए।

इधर, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिला मंत्री विनोद पूनिया ने बताया कि बैठक में जन जागृति अभियान शुरू करने का निर्णय किया गया। सम्मेलन फरवरी में होगा। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मामराज, बनवारी डोटवाल, पोखरमल, श्रवण सिंह, बाबूलाल गुर्जर, महेश खीचड़, पृथ्वी सिंह, महावीर भामू, बहादुर सैनी, हरफूल सिंह, मुकेश, सुमन भानुका, संतोष ढाका, सुभाष आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...