बैठक में प्रतिभा सम्मान को लेकर चर्चा हुई
सीकर | सत्यपथ समाज सेवी संस्था की बैठक अध्यक्ष डाॅ. गणेश इंदौरिया की उपस्थिति में हुई। बैठक में संस्था पदाधिकारियों ने वैद्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर चिकित्सक, समाज सेवी, अधिकारी, पत्रकार आयुर्वेदिक चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय किया। इसके लिए 15 फरवरी तक पंजीकरण किया जाएगा। बैठक में एडवोकेट नीतू इंदौरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग शर्मा आदि शामिल हुए।