पशुओं के परिवहन के लिए तय की गाइडलाइन
सीकर | हाईकोर्टके निर्देश पर परिवहन विभाग ने पशु परिवहन करने वाले वाहनों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। वर्तमान में किसी भी वाहन में पशुओं को डालकर इधर-उधर ले जाया जा रहा है। इससे कई दफा पशुओं को कई बार चोट लग जाती हैं। कई पशुओं के लिए वाहन छोटे होते हैं तो कइयों के लिए बहुत बड़े वाहन काम में लिए जा रहे हैं। इससे वाहन चलते समय पशुओं को परेशानी होती है। इस पर रोक लगाते हुए परिवहन नियम 125 के तहत पशु परिवहन वाहनों की नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसी गाइड लाइन पर अब पशु परिवहन के वाहनों को परमिट जारी किए जाएंगे। परमिट जारी करने से पहले संबंधित अधिकारी जांच करेंगे।