नो एंट्री में घुसा ट्रक
सीकर | कलेक्ट्रेटके सामने नो एंट्री में गुरुवार दोपहर दो बजे करीब ट्रक घुस गया। जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। हालांकि यातायात पुलिस के मौके पर मौजूद होने के कारण कुछ समय बाद वहां से ट्रक को निकाल दिया गया। बड़ी बात यह है कि यहां दिनभर पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद आए दिन वाहन नो एंट्री में घुस जाते हैं।