आज तक नहीं लगे सीसीटीवी
सीकर | परशुरामपार्क के आसपास की कॉलोनियों के निवासियों ने मीटिंग करते हुए इलाके में सीसीटीवी नहीं लगाने पर नाराजगी जताई। मीटिंग में मौजूद विजय प्रधान ने बताया कि पिछले साल एक भामाशाह द्वारा सीसीटीवी लगवाने की घोषणा की थी, लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं हुआ है। मीटिंग में कैलाश तिवाड़ी, अंगद तिवाड़ी, प्रतिक शर्मा आदि मौजूद थे।