ज्यादा राशि के पानी के बिल पहुंचे
सीकर | शहरके पेयजल उपभोक्ता को इस बार ज्यादा राशि के बिल मिले। राज्य सरकार द्वारा नवंबर माह में बढ़ाई गई दरों के बाद पीएचईडी डिपार्टमेंट ने बिलों का वितरण किया है। पानी के बिलों में हुई बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया। विभाग ने दो माह के पानी की बिल की न्यूनतम राशि सौ रुपए रखी है। गौरतलब है कि जिले में फिलहाल दो माह में बीस लाख रुपए रेवन्यू जलदाय विभाग को प्राप्त होता है। पानी बिलों में की गई बढ़ोतरी से यह राशि तीस लाख रुपए से ज्यादा हो सकती है।