‘बरसै फागणियो रसधार’ का हुआ विमोचन
सीकर | वीणाकैसेट के नए एलबम “बरसै फागणियो रसधार’का गुरुवार को विमोचन किया गया। एलबम का लोकार्पण वीणा समूह के अध्यक्ष केसी मालू शेखावाटी की लोकप्रिय गायिका सीमा मिश्रा ने किया। लोकार्पण के इस अवसर पर गायिका सीमा मिश्रा ने एलबम के दो गीत भी सुनाए। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए केसी मालू ने बताया कि एलबम में चार गीत सीमा मिश्रा, तीन गीत मुकुल सोनी तीन युगल गीत सतीष देहरा ने गाए हैं। मालू ने बताया कि वीणा का यह नया एलबम फाल्गुन के महीने में रस घोलेगा। उन्होंने कहा कि वे राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
मनरेगामें 42.89 लाख रुपए के कार्य मंजूर
सीकर | कलेक्टरने आदेश जारी कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में 10 कार्यों के लिए 42.89 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।