हनुमनथप्पा को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
सीकर | एसएफआईने गुरुवार शाम को तापड़िया बगीची के पास कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान छात्रों ने मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि तीन फरवरी को हनुमनथप्पा और उनके साथ सियाचीन में पेट्रोलिंग करते बर्फ के नीचे दब गए थे। सेना द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में हनुमानथप्पा जीवित निकाला गया था। उसे दिल्ली स्थिति आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार दोपहर को इलाज के दौरान हनुमनथप्पा की मौत हो गई। कैंडल मार्च के दौरान सुभाष जाखड़, सुरेश थालौड़, ओमप्रकाश डालमास, अशोक कस्वा, सद्दाम हुसैन, विजेंद्र, जहांगीर खान सहित कई छात्र उपस्थित थे।