पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. दीनदयाल की पुण्य तिथि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. दीनदयाल की पुण्य तिथि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | भाजपाकार्यालय में पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल की पुण्य तिथि मनाई गई। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष राजकुमार जोशी ने कहा, उपाध्याय के व्यक्तित्व से राष्ट्रवाद की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में मजबूत संगठन खड़ा किया। महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने कहा पंडित जी की प्रेरणा कार्यकर्ताओं को संस्कारवान बनाती है। दीनदयाल स्मृति मंच के प्रदेश मंत्री रामप्रताप बिड़ासरा ने कहा, स्मृति मंच गांवों तक जाकर उपाध्याय के विचारों का प्रचार प्रसार कर रहा है। इस मौके पर मंडल प्रवक्ता गिरीश प्रधान, अर्जुनलाल झाझुका, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, महामंत्री जगदीश कुमावत, नंदकिशोर सैनी, ओमप्रकाश दवाई वाले, सुरेश अग्रवाल, प्रभुदयाल सैनी, संतोष मूंड, जगदीश ओला आदि ने विचार व्यक्ति किए।

खबरें और भी हैं...