सम्मेलन आज
सीकर | श्रीराजपूत करणी सेना का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे राणी महल में होगा। संस्थापक लोकेंद्रसिंह कालवी मुख्य अतिथि होंगे। प्रभारी सूरजभान सिंह चैनपुरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से करणी सेना के पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में शेखावाटी प्रभारी जितेंद्र सिंह कारंगा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा। वहीं आरक्षण की मांग पर भावी रणनीति तय की जाएगी।