पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी मेडिकल पेंशन की जानकारी

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी मेडिकल पेंशन की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | एसबीबीजेके सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का जिला स्तरीय अधिवेशन 10 फरवरी को बजाज रोड स्थित परशुराम भवन में हुआ। अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी जयपुर अध्यक्ष बीएल राठौड़ महासचिव आेपी सक्सेना ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधा, मेडिकल स्कीम पेंशन आदि के संबंध में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा, ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यता बढ़ाकर संगठन को मजबूत बनाए।

धारीवालबने सीकर यूनिट अध्यक्ष : अधिवेशनमें सर्वसम्मति से एसोसिएशन की सीकर यूनिट का गठन किया गया। इसमें भूरसिंह धारीवाल को अध्यक्ष, आरके सिंह को उपाध्यक्ष, मानसिंह गहलोत को सचिव, बाबूलाल शर्मा को संयुक्त सचिव, रामेश्वरलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष 11 कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया। अधिवेशन में एसबीबीजे क्षेत्रीय कार्यालय सीकर के सहायक महाप्रबंधक एसएल जगाती विशिष्ट अतिथि रहे। सचिव मानसिंह गहलोत सहित जिलेभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कैलाश जैन ने कार्यक्रम संचालन किया।

सीकर . एसबीबीजे रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन की बैठक में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...