कोचिंग से ढाई करोड़ की अघोषित आय बरामद
सीकर | कोचिंगसंस्थान पर बुधवार को आयकर विभाग की सर्वे की कार्रवाई पूरी हो गई। संस्थान से ढाई करोड़ रुपए की अघोषित आय बरामद हुई है। दो दिन तक कार्रवाई चलने के बाद बुधवार दोपहर में विभाग की कार्रवाई पूरी हो सकी। सूत्रों ने बताया कि विभाग ने सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ढाई करोड़ रुपए की अघोषित आय घोषित की है। इसके लिए उसे नोटिस जारी कर दिया गया है। पिछले साल भी दो कोचिंग संस्थानों पर आयकर सर्वे हुआ था। जबकि इस साल विभाग की यह दूसरी कार्रवाई है।