पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पानी निकासी की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं, पड़ोसियों में होते हैं झगड़े

पानी निकासी की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं, पड़ोसियों में होते हैं झगड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राधाकिशनपुरामें गंदे पानी की समस्या का वर्षों से समाधान नहीं हो पा रहा है। रास्ते और खाली प्लॉट में गंदा पानी जमा होने से पड़ोसियों में रोज झगड़े होने लगे हैं। लोग नेताओं अधिकारियों को दर्जनों ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि अिधकारी गंभीर नहीं है।

घरों से निकलने वाला पानी गलियों में या खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। खाली प्लॉट में मकान बनने से गंदा पानी आम रास्तों पर आने लगा है। बचाव के लिए लोग मकान के सामने मिट्टी डलवा रहे हैं। इससे एक-दूसरे पड़ोसियों के बीच झगड़े होने लगे हैं। समाधान के लिए कई दफा प्रयास हुए, लेकिन नतीजे तक नहीं पहुंचे। कांग्रेस ने सीसी रोड के साथ नाली निर्माण भी प्रस्तावित किया था। इस पानी को रेलवे लाइन के नीचे बड़े नाले से निकाला जाना था। लेकिन काम नहीं हो सका। अब एक बार फिर परिषद एसटीपी बनाने के लिए जमीन तलाश कर रही है।

पंप सेट से पानी निकासी पर पांच लाख रुपए खर्च

टैगोरस्कूल के पास जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी पर परिषद अब तक पांच लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर चुकी है। यहां औसतन 10 घंटे जनरेटर से पंपसेट चलाकर पानी निकाला जा रहा है। इस पर अकेले डीजल खपत पर ही पांच लाख रुपए तक खर्च हो चुके हैं।

यह है जलभराव की बड़ी वजह

एसकेअस्पताल के सामने से जाने वाली आरटीओ रोड और पुरोहित जी की ढाणी के बीच के इस इलाके की भौगोलिक स्थिति नाव की भांति है। ऐसे में दोनों तरफ का पानी नमकीन फैक्ट्री वाली रोड से होते हुए रेल लाइन तक जगह-जगह जमा हो रहा है। सामने की तरफ रेलवे लाइन होने से नगर परिषद पानी निकासी के लिए नाला नहीं डाल पा रही है।

राधाकिशनपुरा इलाके में गंदा पानी निकालने की कवायद।

इलाके में पुरोहित जी की ढाणी, टेगोर स्कूल के सामने, लोक सेवा संघ के सामने, नमकीन फैक्ट्री से रेलवे लाइन की तरफ आने वाली सीसी रोड पर जगह-जगह गंदा पानी जमा हो रहा है। मौसम बदलने के साथ ही यहां मौसमी बीमारियों की दस्तक शुरू हो जाती है। वहीं दुर्गंधयुक्त वातावरण बना हुआ है। इलाके रुघनाथ कुमावत ने बताया कि मकान के पीछे पानी जमा होने से नींव से पानी आने लगा है। मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आम रास्ते पर चल पाना भी मुश्किल हो रहा है।

राधाकिशनपुरा क्षेत्र की गलियों में जलभराव के कारण रास्ता पार करना भी मुश्किल। जलभराव की यह समस्या सालों पुरानी है।

खबरें और भी हैं...