खुले बोरवैल से हादसे रोकने के निर्देश
सीकर | कलेक्टरएलएन सोनी ने अधिकारियों को खुले बोरवैल से होने वाले हादसों को रोकने के निर्देश दिए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बोरवैल निर्माता या एजेंसी को निर्माण पूर्व सूचना देने, निर्माण के बाद ढकने और प्रत्येक माह की तीन तारीख को भू-जल विभाग कलेक्टर कार्यालय को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए है।
सतर्कतासमिति की बैठक स्थगित : अटलसेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में 11 फरवरी को होने वाली जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है।