पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बोर्ड मीटिंग में दो दिन बाकी, पार्षदों को नहीं मिला एजेंडा

बोर्ड मीटिंग में दो दिन बाकी, पार्षदों को नहीं मिला एजेंडा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | नगरपरिषद बोर्ड बैठक में दो दिन शेष है। लेकिन अभी तक पार्षदों को एजेंडे की प्रति तक नहीं मिली है। मीटिंग में देरी के साथ-साथ अब पार्षदों को एजेंडा भेजने में भी ज्यादा वक्त लिया जा रहा है। ताकि पार्षद कोई मामला नहीं उठा सके। इससे पार्षदों में भी आक्रोश है। 13 फरवरी को बोर्ड बैठक होनी है।

करीब चार महीने बाद बुलाई जा रही आम सभा का एजेंडा तय होने के बावजूद अभी तक पार्षदों ने नहीं मिला है। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि अभी तक इस बात की भी जानकारी नहीं है कि एजेंडे में क्या-क्या मुद्दे शामिल किए हैं। एनवक्त पर एजेंडे की प्रति मिलने पर कोई सुझाव दिए जा सकेंगे ही किसी मुद्दे पर बहस हो सकेगी। पार्षदों को एजेंडे का अध्ययन करने का वक्त नहीं मिलेगा। हर बार मीटिंग में मामला उठता है कि समय रहते एजेंडे की प्रति पार्षदों तक पहुंचाई जाए।

^13फरवरी को बैठक है। लेकिन बुधवार शाम तक पार्षदों को एजेंडे की प्रति नहीं मिली। बोर्ड शहर की जिम्मेदारियों से बचने के लिए एजेंडा देरी से भेज रहा है ताकि पार्षद मीटिंग में मुद्दा नहीं उठा सके। इस मामले पर शहरी सरकार को घेरा जाएगा। अशोकचौधरी, नेता प्रतिपक्ष, नगर परिषद

खबरें और भी हैं...