अनुराधा को किया कोर्ट में पेश
सीकर | आनंदपालगिरोह से जुड़ी अनुराग महला उर्फ अनुराधा को बुधवार को सीकर कोर्ट में पेश किया गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर जेल से यहां लाया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिसबल तैनात रहा। अनुराधा के खिलाफ एमजेएम कोर्ट में चैक अनादरण के तीन मामले चल रहे हैं। उन्हीं मामलों में उसको कोर्ट में पेश किया जाना था।
92%ने हड़ताल के समर्थन में दिया वोट
सीकर | 7वेंकेंद्रीय वेतन आयोग के विरोध में 92 फीसदी रेल कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए वोट दिया है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस के आह्वान पर सात से नौ फरवरी तक स्ट्राइक बैलेट का आयोजन किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के शाखा सचिव आरके चोहला ने बताया कि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट कर्मचारी विरोधी सिफारिशों के खिलाफ 36 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय रेल में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए स्ट्राइक बैलेट किया जाएगा। सीकर शाखा में 92 फीसदी कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में वोट किया।
वनपालशारीरिक दक्षता परीक्षा में 13 सफल
सीकर | वनपालभर्ती प्रक्रिया में बुधवार को स्टेडियम में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 18 में से 16 अभ्यर्थी शामिल हुए। 13 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए। अब इन्हें साक्षात्कार देना होगा। इसके बाद मेरिट में आने वाले दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए जयपुर मुख्यालय से तारीख तय की जाएगी।
न्यायिककर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सीकर | न्यायिककर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर सीकर में न्यायिक कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी संघर्ष समिति अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी संयोजक सीताराम सैनी ने बताया कि प्रदर्शन में नाथूलाल मोरदिया, दीनदयाल शर्मा, घनश्याम कुमावत, महेंद्र कुमार शर्मा, देवीचंद, श्रवण कुमार सैन आदि शामिल हुए।
सामूहिकविवाह सम्मेलन पर चर्चा
सीकर |राजस्थान मालीसैनी जागृत संस्थान सीकर की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने 17 अप्रैल को जैतारण पाली में प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की।
बैठक में पदाधिकारियों ने सीकर शहर कार्यकारिणी गठित की। जिसमें शिवपाल सैनी को राजस्थान माली सैनी जागृति संस्थान सीकर शहर अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं मनोज कुमार को सचिव, मैना सैनी को महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्त किया।
हवालातका ताला खुलने का किया इंतजार
सीकर | कोर्टपरिसर में बने हवालात पर ताला लगा होने के कारण बुधवार को बंदियों को बंद करने के लिए इंतजार करना पड़ा। ताले की चाबी स्वीपर ले गया था। उसके आने के बाद ताला खोला गया।