बैलेंस जानने पर भी एक्टिवेट होगा रुपे कार्ड
सीकर | जन-धनयोजनामें जारी होने वाले रुपे एटीएम कार्ड अब बैलेंस इनक्वायरी से भी एक्टिवेट होंगे। एक्टिवेशन के लिए बैलेंस जरूरी नहीं है। इस कार्ड को सक्रिय रखने के लिए 90 दिन में एक बार एटीएम मशीन में डालना जरूरी है। रुपे एटीएम कार्ड पर पांच हजार रुपए ओवरड्राफ्ट की सुविधा है। यह राशि रुपे एटीएम कार्ड से निकाली जा सकेगी।